Uttarakhand- बेरोजगारों की नौकरी का रास्ता देगी पीआरडी, एक्ट में होगा संशोधन

देहरादून। उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही पीआरडी एक्ट में संशोधन करने जा रही है जिससे राज्य के…

देहरादून। उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही पीआरडी एक्ट में संशोधन करने जा रही है जिससे राज्य के बेरोजगारों के लिए नौकरी का एक और रास्ता खुलेगा। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक न सिर्फ पीआरडी में बल्कि इसके माध्यम से अन्य विभागों में भी कर्मचारी तैनात किए जा सकेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि कुछ पीआरडी प्रशिक्षित युवाओं ने नियुक्तियों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, इसके चलते वर्तमान में अप्रशिक्षित युवाओं की नियुक्तियों पर रोक लगी है। परन्तु अब सरकार विभाग के एक्ट में संशोधन करने जा रही है।