shishu-mandir

मल्लिकार्जुन खड़गे चुने गए कांग्रेस अध्यक्ष

editor1
1 Min Read

दिल्ली। लम्बी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है। उनके चयन पर कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है।

new-modern
gyan-vigyan

मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद ग्रहण करेंगे। इस पद वह निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेंगे। वह ऐसे वक्त में कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे हैं कि जब पार्टी भारत के सियासी इतिहास में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है।

saraswati-bal-vidya-niketan

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जीतने के साथ ही खरगे के सामने चुनौतियों का अंबार खड़ा हो गया है। सबसे पहले खरगे को अगले दो महीने के भीतर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में पार्टी को एक नए मुकाम पर पहुंचाने की जिम्मेदारी है, साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतने और फिर लोकसभा के चुनावों के लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार करने की चुनौती भी है।