Almora- गुमशुदा महिला को जंगल से सकुशल किया गया बरामद

अल्मोड़ा। दन्या पुलिस की तत्परता ने बड़ी अनहोनी की आशंका को टाल दिया है। दरअसल परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई महिला को…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। दन्या पुलिस की तत्परता ने बड़ी अनहोनी की आशंका को टाल दिया है। दरअसल परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई महिला को पुलिस ने जंगलों में कांबिंग कर 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 09-10-22 को एक व्यक्ति द्वारा थाना दन्या में सूचना दी गई कि उनकी पुत्री अपने सुसराल वालों से नाराज़ होकर कही चली गई है

मामले पर पुलिस ने टीमें गठित कर आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जानकारी ली गई साथ ही धौलादेवी के जंगलों में कांबिंग करते हुए महिला की तलाश की गई। अंततः गठित टीमों के दो-तीन घंटे की कांबिंग के पश्चात गुमशुदा महिला को धौलादेवी के जंगल से सकुशल बरामद कर उसके पिता के सुपुर्द किया गया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272