गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी कुटीर ताड़ीखेत में निकाला मशाल जलूस

Congress workers took out torch procession at Gandhi Kutir Tarikhet on the eve of Gandhi Jayanti रानीखेत, 01 अक्टूबर 2022- गांधी जयंती की पूर्व संध्या…

Congress workers took out torch procession at Gandhi Kutir Tarikhet on the eve of Gandhi Jayanti

रानीखेत, 01 अक्टूबर 2022- गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की नेतृत्व में ऐतिहासिक गांधी कुटीर ताड़ीखेत में मशाल जलूस निकाला। इस मौके पर दो मिनट का मौन रख अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि भी दी गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
torch procession
torch procession

     ऐतिहासिक गांधी कुटीर ताड़ीखेत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकले गए मशाल जुलूस में क्षेत्रीय जनता सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भगीदारी की। उल्लेखनीय हैं इस गांधी कुटीर का ऐतिहासिक महत्व है, आजादी आंदोलन के दौरान गांधी जी ताड़ीखेत स्थित इस स्थान पर तीन दिन रूके थे।

मशाल जुलूस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ ही ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत,पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष रानीखेत उमेश भट्ट,
ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, ज़िपंस देवेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेला, क्षेपंस अमित पांडे, अतुल जोशी, त्रिभुवन शर्मा, अगस्त लाल साह, पंकज जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।