अच्छी खबर- उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म अवार्ड

देहरादून। मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम…

देहरादून। मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवार्ड मिलने पर पर्यटन विभाग को बधाई दी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित थे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को इसके लिए बधाई दी है। महाराज ने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस पर आकर्षक फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कांटेस्ट शुरू किया है। इसमें पांच विभिन्न श्रेणियों में फोटो व वीडियो ऑनलाइन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इस कांटेस्ट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को 25 लाख रुपये से भी अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

महाराज ने बताया उत्तराखंड पर्यटन द्वारा देश भर के ट्रैवल इनफ्लुएंसर के लिए भी एक आकर्षक योजना लांच की गई है, जिसमें अंग्रेजी ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं में वीडियो बनाने वाले ट्रैवल इनफ्लुएंसर का इंपैनलमेंट पर्यटन विभाग में किया जाएगा। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर परिचयात्मक भ्रमण अर्थात फैमिलियराइजेशन टूर आयोजित करवाए जाएंगे, जो उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित होंगे।