Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: ग्वालाकोट में 33 साल बाद शुरु हुई रामलीला(Ramlila), क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह

Almora: Ramlila started in Gwalakot after 33 years, tremendous enthusiasm among the residents अल्मोड़ा, 27 सितंबर 2022- शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्वालाकोट पातलीबगड…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: Ramlila started in Gwalakot after 33 years, tremendous enthusiasm among the residents

अल्मोड़ा, 27 सितंबर 2022- शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्वालाकोट पातलीबगड न्याय पंचायत में रामलीला (Ramlila)का आगाज हो गया है।

Ramlila
Ramlila started in Gwalakot after 33 years, tremendous enthusiasm among the residents


क्षेत्र में 33 साल बाद रामलीला दोबारा शुरू हो रही है। ग्वालाकोट मैदान में रामलीला(Ramlila) का आयोजन किया जा रहा है।


राम लीला के प्रथम दिवस नारद मोह , रावण वरदान व श्राप के मंचन के बाद राजा दशरथ के घर राम सहित चार पुत्रों के जन्म प्रसंग का मंचन किया गया।

Ramlila
ग्वालाकोट में 33 साल बाद शुरु हुई रामलीला(Ramlila), क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह


राम लीला का मंचन कार्य का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने किया। मंचन कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्री राम दरबार की आरती, पूजा पाठ के साथ प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है।


सखी नृत्य आयोजन में खूब पसंद किया गया।
मुख्य अतिथि महेश नयाल ने आयोजकों को इस कार्य‌ के लिए बधाई देते हुए सभी से भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।


इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नयाल सहित अनेक पदाधिकारी व स्थानीय‌ लोग मौजूद थे।