अंकिता मर्डर केस- आरोपी पुलकित के पिता-भाई BJP से निष्कासित, भाई से पद भी छिना

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी मर्डर केस से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आरोपी पुलकित के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

new-modern

वहीं आरोपी पुलकित आर्य के पिता भाजपा नेता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्यो को BJP पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई है।