कटखने बंदर से बचने को युवती ने लगाई छत से छलांग, गंभीर घायल

अल्मोड़ा में आतंक का पर्याय बनते जा रहे हैं कटखने बंदर अल्मोड़ा—: अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में कटखने बंदर आतंक का पर्याय बनते जा रहे हैं।…

अल्मोड़ा में आतंक का पर्याय बनते जा रहे हैं कटखने बंदर

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा—: अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में कटखने बंदर आतंक का पर्याय बनते जा रहे हैं। यहां पाण्डेखोला लोवर माल रोड में एक युवती पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के हमले से आतंकित युवती ने घर के भूतल के छत से छलांग लगा दी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गइ।

शुक्रवार की सुबह प्रियंका पाण्डेय अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी बीच बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए प्रियंका भागी और पडो़सी के भूतल की छत से छलांग लगा दी। जिस कारण उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लग गई। तत्काल युवती को उनके परिजन एंव पडो़सियों ने बेस अस्पताल पंहुचाया। जहाँ पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर पैर में पलास्टर चढा़या। वहीं घटना से क्षेत्रवासियों में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के प्रति गहरा रोष व्याप्त हैं। क्षेत्रवासियों का कहना हैं। कि हाल ही में पालिका चुनावों में बन्दरों के आतंक से तत्काल निजात दिलाने की बात वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने जनता से की थी। लेकिन 4 माह बीतने को हैं। लेकिन नगर पालिका बोर्ड नागरिक सुविधाऒं के प्रति उदासीन बनी हुई हैं। । अल्मोड़ा जनाधिकार मंच के त्रिलोचन जोशी ने भी आतंक का पयार्य बन चुके बंदरों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कार्य करने की मांग की है।