shishu-mandir

Uttarakhand- उत्तराखंड में 26 पीसीएस अफसर को मिली पदोन्नति

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
uttra news special

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड सिविल सेवा के 26 अफसरों को पदोन्नत वेतनमान के आदेश जारी कर दिए हैं। अब यह सभी पीसीएस मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पद पर तैनाती के योग्य हो गए हैं।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

ये सभी पदोनत्तियां उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) शैलेश बगोली ने वेतनमान बढ़ोतरी के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

बताते चलें कि वर्ष 2009 के सीधी भर्ती के पीसीएस अधिकारी- सादिया आलम, ललित नारायण मिश्र, अशोक कुमार पांडेय, विप्रा त्रिवेदी, अभिषेक त्रिपाठी, शिव कुमार बरनाल, रामजी शरण शर्मा, मो. नासिर, इलागिरि, राहुल कुमार, जय भारत सिंह, वर्ष 2010 के पदोन्नति जगदीश लाल, वीर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुंदर लाल सेमवाल, मोहन सिंह, गिरीश चंद्र गुणवंत, शिवचरण, प्रकाश चंद दुमका, चंद्र सिंह मर्तोलिया, हेमंत कुमार वर्मा, उत्तम सिंह चौहान, हरवीर सिंह, जगदीश चंद्र कांडपाल, चंद्र सिंह (इमलाल) व अशोक कुमार जोशी को पदोन्नति मिली है।