Uttarakhand- विकास डबराल बने एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोशियेशन उत्तराखंड के आई0टी0 सेल0 प्रभारी

editor1
1 Min Read

उत्तराखंड। शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल के विकास डबराल वरिष्ठ सहायक को एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोशियेशन का आई0टी0 सेल0 प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुसाई एव प्रदेश महामंत्री साबर सिंह रौथाण ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है। विकास डबराल ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुसाई एव प्रदेश महामंत्री साबर सिंह रौथाण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हित मे कार्य एवं मजबूती के लिए जो भी दिशा निर्देश उन्हें दिए जाएंगे उनका पालन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुसाई एव प्रदेश महामंत्री साबर सिंह रौथाण कहा कि विकास डबराल आईटी सेल के एक्सपर्ट हैं। बताया गया कि उनके द्वारा वर्तमान में हमारी सगठन/मिनिस्ट्रियल संवर्ग की वेबसाइट emou.in के संचालित की जा रही है।