Uttarakhand- डॉ. मनमोहन सिंह चौहान बने पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति

पंतनगर। विश्वविख्यात गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को 28वां कुलपति मिल ही गया। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) के निदेशक/कुलपति डॉ. मनमोहन…

पंतनगर। विश्वविख्यात गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को 28वां कुलपति मिल ही गया। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) के निदेशक/कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि डॉ. चौहान भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय डेयरी विज्ञान अकादमी व सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन के फेलो हैं। वह एनएएएस अकादमी के कार्यकारी परिषद सदस्य रहे हैं।