कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी’ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। फ्रांसीसी सरकार उन्हें उनके लेखन और भाषणों के लिए सम्मानित करने जा रही है।

new-modern

दिल्ली में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने थरूर को पत्र लिखकर इस सम्मान के बारे में जानकारी दी है। थरूर की इस उपलब्धि पर देशभर से बधाई दी जा रही है।