Corona- उत्तराखंड में सोमवार को मिले 275 नए कोरोना संक्रमित

देहरादून। 1 अगस्त 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 275 नए कोरोनावायरस संक्रमित मिले…

देहरादून। 1 अगस्त 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 275 नए कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि 234 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में फिलहाल 1676 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 108, हरिद्वार में 60, नैनीताल में 61, चंपावत और अल्मोड़ा में 11-11, बागेश्वर में 3, चमोली में 2, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 1-1, टिहरी में 9 और ऊधमसिंह नगर में 7 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में संक्रमण की रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत दर्ज की गई है।