PIthoragarh- भाजपा ने फूंका कांग्रेस और सोनिया गांधी का पुतला

पिथौरागढ़। राट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कथित अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में कांग्रेस पार्टी और उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी…

पिथौरागढ़। राट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कथित अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में कांग्रेस पार्टी और उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान नगर के घंटाकरण चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का जो बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है, उसको तहस नहस करने का काम कांग्रेस कर रही है। इस भाजपा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिले में हर जगह पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस की इस अमर्यादित भाा का पुरजोर विरोध करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का पुतला फूंका।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल, बीएल जोशी, वरिठ महिला नेत्री भगवती पुनेठा, गोलू पाठक, भारती पांडे, माला सौन, प्रतिमा वाल्मीकि, रवि बसेड़ा, अकबर खान, कृपाल सिंह, प्रकाश जोशी, गोपाल चंद, रितेश बोरा, विक्की वाल्मीकि समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।