उपपा ने हेलंग में घास ले जा रही महिलाओं से अभद्रता की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Uppa raises demand for fair investigation of indecency from women carrying grass in Helang अल्मोड़ा, 18 जुलाई 2022- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने हेलंग (चमोली) में…

Uppa raises demand for fair investigation of indecency from women carrying grass in Helang

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 18 जुलाई 2022- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने हेलंग (चमोली) में पुलिस प्रशासन द्वारा घास ले जा रही महिला की घास छीन कर उसे गिरफ्तार करने की घटना को शर्मनाक और उत्तराखंडी अस्मिता व स्वाभिमान के लिए बड़ी चुनौती बताया है।


यहां जारी बयान में पार्टी ने प्रदेश सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

Uppa
pc tewari uppa

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने इस घटना में शामिल विद्युत परियोजना अधिकारियों, पुलिस प्रशासन व सुरक्षा बलों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की भी सरकार से मांग की है।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना क्रम के वीडियो को शर्मनाक बताते हुए कहा कि अपने परंपरागत चारागाहों से घास ले जाने पर जिस तरह पुलिस प्रशासन के द्वारा लुटेरी जल विद्युत परियोजनाओं की हिमायत की जा रही है वो असहनीय है।


उपपा ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं हमें मुजफ्फरनगर कांड की अपमान जनक घटनाओं की याद दिलाती है।


उन्होंने हेलंग की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इस घटना से राज्य के तमाम सामाजिक, राजनीतिक जन संगठनों में भारी रोष है। उन्होंने धामी सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस प्रशासन व विद्युत परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि घटना के विरोध में कल यानि मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।