Job- उपनल ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन, पढ़ें पूरी खबर

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० (उपनल) के माध्यम से नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जानकारी के अनुसार उपनल के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा सेवाओं हेतु पूर्व सैनिकों को प्रायोजित किया जाना है। चयन हेतु पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई जाएगी। उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

उपनल की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन के अनुसार उपनल द्वारा एम्स ऋषिकेश जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सुरक्षा सेवाएं दिये जाने हेतु डीजीआर आधारित अनुबंध हासिल किया है। जिसमें 500 सुरक्षा कर्मियों को 01 अगस्त 2022 से दो वर्षों के लिए प्रायोजित किया जाना है, जिसमें सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद, सामान्य सुरक्षा गार्ड के 455 जिसमें 50 महिला गार्ड शामिल हैं, तथा सुपरवाईजर (पर्यवेक्षक) के 30 पद जिसमें 03 महिला गार्ड शामिल हैं पर नियुक्ति होनी है।

बताया जा रहा है कि परिसर की सुरक्षा के लिए एम्स ऋषिकेश में तीन (03) पारियों में चौबीसों घण्टे सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जायेगा। पदों हेतु आवेदन करने कि लिए आवेदक शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, विनम्र, बिना किसी आपराधिक रिकार्ड के होना आवश्यक है। चयन के समय मेडिकल चेकअप और पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है। चयन हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जिनका उपनल / एम्स ऋषिकेश द्वारा भर्ती से पूर्व निरीक्षण किया जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन नीचे देखा जा सकता है। साथ ही उपनल की वेबसाइट-https://upnl.co.in/ देखी जा सकती है।

IMG 20220717 194209