Almora- अपनी 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए दो घंटे कार्यबहिष्कार पर डटे रहे इंजीनियर्स

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने लंबित 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मोर्चा खोला दिया है। प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जनपद अल्मोड़ा…

अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने लंबित 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मोर्चा खोला दिया है। प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जनपद अल्मोड़ा के प्रांतीय खंड में कार्यरत अपर सहायक और सहायक अभियंता दो घंटे कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। जल्द मांगों का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से संघ अन्य प्रदेशों की तरह ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की गाइड लाइन के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य में भी लोक निर्माण विभाग को मुख्य कार्यदायी संस्था बनाने समेत विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर संघर्षरत है। लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। जिस कारण कार्मिकों में भारी आक्रोश है।

इस दौरान इंजीनियर्स प्रदीश जोशी, पीसी पंत, एसएस डंगवाल, गोधन सिंह मनराल, एमके, रिनी पांडेय, अशोक सिंह, रवि, कैलाश रौतेला, दीप चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।