मेहला गांव में नवनिर्मित मंदिरों में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 20 जुलाई से

Idol installation and Pran Pratishtha program in newly built temples in Mehla village from July 20 अल्मोड़ा, 05 जुलाई 2022— हवालबाग ब्लॉक के मेहला गांव…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Idol installation and Pran Pratishtha program in newly built temples in Mehla village from July 20

अल्मोड़ा, 05 जुलाई 2022— हवालबाग ब्लॉक के मेहला गांव में नवनिर्मित मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 20 जुलाई से प्रारंभ होंगे। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। जिसका समापन 22 जुलाई को महायज्ञ और भंडारे के साथ होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Idol installation and Pran Pratishtha
Idol installation and Pran Pratishtha

मंदिर समिति और आयोजक मंडल की ओर से बताया गया है कि 20 जुलाई को गणेश पूजा व कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें 21 जुलाई को रात्रिजागरण कार्यक्रम होगा और 22 को भंडारा आयोजित किया जाएगा। इन ​तीन दिनों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों के तहत जलाधिवास, अन्नाधिवास, शयनाधिवास जैसे कर्मकांडों का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की है।