shishu-mandir

Almora- विधायक मनोज तिवारी ने किया अल्मोड़ा के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

अल्मोड़ा। 3 जुलाई 2022- अल्मोड़ा के क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने आज अल्मोडा शहर से लगे विभिन्न मोहल्लों- राजपुर, भयारखोला, मल्ला ओढ़खोला, जोशीखोला, तल्ला ओढ़खोला आदि क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

विधायक ने कहा कि वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निदान व क्षेत्र के विकास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। भ्रमण के दौरान उनके साथ अल्मोड़ा पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस पार्टी प्रदेश सचिव परितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या, संजय दुर्गापाल, राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व सभासद किशन लाल, रोहन कुमार, नीरज पवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।