वुहान: नायक शहर में स्मार्ट जीवन

बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। साल 2020 की शुरूआत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में वुहान दो महीने से अधिक समय तक लॉकडाउन में रहा।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

वुहान नायक शहर में स्मार्ट जीवनबीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। साल 2020 की शुरूआत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में वुहान दो महीने से अधिक समय तक लॉकडाउन में रहा। उस दौरान वुहान वासी साहस के साथ महामारी से लड़े और देश भर में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वुहान में संबंधित कार्य का निरीक्षण दौरा करते समय कहा कि वुहान नायक शहर है, वुहान के लोग वीर लोग हैं, जो इतिहास की कठिनाइयों और बाधाओं से कभी डगमगाये नहीं।

दो साल से अधिक समय बाद, 28 जून को, राष्ट्रपति शी चिनफिंग फिर एक बार वुहान पहुंचे और यहां के वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बल देते हुए कहा कि तकनीकी आत्मनिर्भरता और आत्म-सुधार किसी देश की समृद्धि और सुरक्षा की नींव है। देश में विकास की स्वतंत्रता, स्वायत्तता और सुरक्षा में लगातार सुधार करें, अधिक नई तकनीकों व नए उद्योगों को जन्म दें, आर्थिक विकास के नए क्षेत्र और नए रास्ते का विकास करें, और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में नए फायदे बनाएं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस वर्ष मई में, वुहान शहर की सरकार ने वुहान में नए स्मार्ट शहर के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना जारी की, जिसमें बुनियादी ढांचा, डेटा संसाधन, डेटा सरकार, सार्वजनिक सेवाओं, शहरी शासन और डिजिटल अर्थव्यवस्था सहित छह पहलुओं से 32 मुख्य संकेतक प्रस्तावित हुए। डिजिटल सशक्तिकरण सुधार, शहरी मस्तिष्क क्षमता, डिजिटल सरकारी निर्माण, जन-जीवन से जुड़ी स्मार्ट सेवाएं, परिष्कृत शासन स्तर, डिजिटल अर्थव्यवस्था पारिस्थितिकी, आधारभूत संरचना स्तर, और नेटवर्क सुरक्षा बाधा का निर्माण समेत आठ क्षेत्रों में गति देने के लिए प्रमुख कार्य पेश किए गए।

सितंबर 2021 में, चीन में पहला सिटी क्लाउड यानी वुहान क्लाउड आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया, जो सरकारी प्रबंधन, लोगों को लाभान्वित करने वाली सेवाएं, शहरी शासन, औद्योगिक नवाचार और पारिस्थितिक जीवन-क्षमता सहित पांच प्रमुख अनुप्रयोग क्षेत्रों में, नए स्मार्ट शहर के निर्माण के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करता है और शहर के सबसे मजबूत दिमाग का निर्माण करता है।

वर्तमान में, वुहान में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के कारण पैदा हुए स्वास्थ्य कोड को एक नया मिशन दिया गया है। बताया गया है कि वुहान महामारी युद्ध एप को वुहान में लोगों की आजीविका सेवाओं के लिए एक मोबाइल पोर्टल में बदल दिया गया है, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, यात्रा, चिकित्सा देखभाल, संस्कृति और पर्यटन सहित जन जीवन से जुड़ी 131 सेवाएं उपलब्ध हैं, इससे वुहान वासियों के जीवन में और सुविधापूर्ण हो गया है।

इंटेलिजेंट सेल्फ ड्राइविंग बस, श्वास ले सकने वाला वास्तुकला यानी वुहान केंद्रीय भवन (स्मार्ट पंखे स्वचालित रूप से ताजी हवा की एक स्थिर धारा प्रदान करते हैं), चीन में पहला सिटी क्लाउड यानी वुहान क्लाउड, हूपेइ प्रांत में पहला 5जी स्मार्ट प्रदर्शन पार्क, वुहान में पहला 5जी उद्यान इत्यादि। ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट उत्पाद वुहान में आ बसे हैं, इस वीर शहर ने धीरे-धीरे स्मार्ट सिटी के जीवन में प्रवेश किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एएनएम

Source link