नशे में धुत होकर बारात की गाड़ी चला रहे थे जनाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read


अल्मोड़ा:- लमगड़ा गेट पर वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा वाहन संख्या यूके 04 टीए 4885 टाटा सूमो को चेक किए जाने पर वाहन चालक नंदन सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम कोटल जनपद नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक शराब के नशे में मदहोश होकर बारात ले जा रहा था पुलिस द्वारा समय रहते उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता तो अवश्य ही बहुत बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी

new-modern