बड़ी खबर- उत्तराखंड में भी अब धार्मिक आयोजनों से पूर्व अनुमति होगी जरूरी

देहरादून, 20 अप्रैल 2022— उत्तराखंड में भी धार्मिक आयोजन से पूर्व अब अनुमति लेना जरूरी होगा। सरकार ने हरिद्वार के भगवानपुर में हुई घटना के…

देहरादून, 20 अप्रैल 2022— उत्तराखंड में भी धार्मिक आयोजन से पूर्व अब अनुमति लेना जरूरी होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


सरकार ने हरिद्वार के भगवानपुर में हुई घटना के बाद यह बात कही।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में कहा कि उत्तराखंड की अपनी संस्कृति है और सरकार ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है कि जिससे धार्मिक मर्यादा बनी रहे और कोई भी उत्पाती या अवांछनीय तत्व कोई गलत हरकत न कर सके।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म का केन्द्र है। यहां शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसके लिए जो भी जरूरी उपाय करने होंगे उसे हम करेंगे।