Almora breaking- जंगल में मिला महिला का शव

Almora breaking- dead body of woman found in forest अल्मोड़ा, 16 अप्रैल 2022- Almora के सल्ट मरचूला क्षेत्र में जंगल में एक महिला का शव…

Almora breaking- dead body of woman found in forest

अल्मोड़ा, 16 अप्रैल 2022- Almora के सल्ट मरचूला क्षेत्र में जंगल में एक महिला का शव मिला है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यह महिला एक दिन पूर्व यानि शुक्रवार को अपने घर से लकड़ी लेने जंगल गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी।


आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर ने महिला को मार डाला हो।


डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि मृतका की पहचान परी देवी पत्नी केशव दत्त, उम्र लगभग 65 वर्ष, ग्राम- झड़गांव , पोस्ट- टुकरा, तहसील – सल्ट, जिला- Almora के रूप में हुई है। उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है।


जानकारी अनुसार शनिवार को गांव के ग्राम प्रधान ने वन विभाग को एक महिला के घर वापस नहीं लौटने और शुक्रवार को वह जंगल में लकड़ी लेने जाने की सूचना दी है।


इसके बाद इसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। 10 बजे उसका शव बरामद किया गया। डीएफओ ने बताया कि महिला की मौत जंगली जानवर द्वारा किए जाने की संभावना के दृष्टिगत भी जांच की जा रही है।