हादसा: रामनवमी पर्व पर स्नान करने गए बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

बागेश्वर/कपकोट, 10 अप्रैल 2022- रामनवमी पर नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाल लिया है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार राम नवमी पर्व पर कपकोट के शिवालय वार्ड निवासी गुसाई राम 65 वर्ष पुत्र देवराम सरयू नदी में नहाने गए थे।अचानक वह संतुलन खो बैठे और नदी में जा​ गिरे।अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह नदी में गिर गए और नदी की गहराई अधिक होने के कारण डूबकर उनकी मौत हो गई।


स्थानीय लोगों की सूचना पर रेक्स्यू टीम घटना स्थल पहुंची। नदी से बुजुर्ग को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि शव का पंचनामा कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के समय बुजुर्ग वहां अकेले थे, अगर कोई उनके पास होता तो उनकी जान बच सकती थी।