Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, भाजपा की बौखलाहट है: पुनेड़ा

पिथौरागढ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पुलिस संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्रारा किए गए हमले की आम आदमी पार्टी ने कड़ी आलोचना…

पिथौरागढ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पुलिस संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्रारा किए गए हमले की आम आदमी पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पुनेड़ा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत हासिल कर भाजपा को सकते में डाल दिया है, इससे बौखलाकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कहा कि जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री के आवास पर पुलिस संरक्षण में की गई अराजकता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुनेड़ा ने कहा कि इस समय देश, बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त है लेकिन भाजपाई जनता को राहत पहुंचाने के बजाए लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।आम आदमी पार्टी ऐसे हथकंडों का कडा विरोध करेगी।