Holi को लेकर दिल्ली-NCR में बदली metro,DTC की बस की टाइमिंग, फटाफट चेक करें पूरा अपडेट

देशभर में शुक्रवार यानी 18 मार्च को Holi (holi 2022) का त्योहार मनाया जाएगा और इसको लेकर Delhi metro के अलावा Noida metro ने timing…

देशभर में शुक्रवार यानी 18 मार्च को Holi (holi 2022) का त्योहार मनाया जाएगा और इसको लेकर Delhi metro के अलावा Noida metro ने timing में बदलाव किया है। Delhi metro rail corporation (DMRC) के बाद Noida metro rail corporation (NMRC) ने भी Time Table जारी कर दिया है। यदि आप भी होली पर metro से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो DMRC और NMRC की advisory को जरूर जान लें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी Delhi metro service
Holi के पर्व पर 18 मार्च को Delhi Metro की सेवा दोपहर ढाई बजे शुरू होगी। Delhi metro rail corporation की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘Holi के त्योहार पर 18 मार्च 2022 को rapid metro/airport line समेत Delhi metro की सभी लाइन पर मेट्रो सेवा दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। इस दिन ढाई बजे से metro train सेवा शुरू होगी और उसके बाद सामान्य रूप से चलेगी।’


दोपहर 2 बजे के बाद चलेगी Noida metro
Delhi metro के साथ ही Noida metro ने भी Holi के दिन टाइमिंग में बदलाव किया है और सेवाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। 18 मार्च को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नोएडा और greater Noida के रूट पर metro service बंद रहेगी। इसके साथ ही सभी मेट्रो स्टेशनों पर parking service भी बंद रहेगी। दोपहर 2 बजे के बाद metro service सामान्य रूप से चलेगी और Aqua Line पर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी।


DTC की बसें भी 2 बजे तक रहेंगी बंद
Delhi transport corporation (DTC) की सेवाएं भी होली के दिन यानी 18 मार्च को दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होंगी। DTC की तरफ से बताया गया है कि Holi के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर दो बजे तक सभी सिटी बस सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली में शाम में कुछ चुनिंदा बस रूटों पर यातायात आवश्यकता के अनुसार चालू की जाएंगी। DTC के बयान में कहा गया इस दिन यातायात का भार बहुत कम होगा, इसलिए दोपहर की सेवा में केवल 898 बसों का ही संचालन किया जाएगा।