Ranikhet: गोल्ड मेडलिस्ट शिक्षिका यशोदा का राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज मीट 2022 के लिये चयन

Ranikhet: Gold medalist teacher Yashoda selected for National Civil Services Meet 2022 रानीखेत, 17 मार्च 2022- रानीखेत तहसील के ताडी़खेत ब्लाँक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Ranikhet: Gold medalist teacher Yashoda selected for National Civil Services Meet 2022

रानीखेत, 17 मार्च 2022- रानीखेत तहसील के ताडी़खेत ब्लाँक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौंड़ा कोठार की शिक्षिका यशोदा काण्डपाल का राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज मीट 2022 के ओपन ऊंची कूद हेतु चयन हुआ है।


प्रतियोगिता 28 मार्च से 30 मार्च तक गुड़गांव में आयोजित होगी। शिक्षिका की इस उपलब्धि पर अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।


इस संबंध में शिक्षिका यशोदा काण्डपाल ने जानकारी देते बताया कि राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज मीट 2022 हेतु उनका चयन ओपन ऊंची कूद व कबड्डी के लिए हुआ है। दोनों प्रतियोगिता एक ही दिन होने के कारण उन्होंने ऊंची कूद को प्राथमिकता देते हुए उसमें प्रतिभाग करने का निर्णय लिया तथा प्रतियोगिता 28 मार्च से 30 मार्च तक गुड़गांव में आयोजित होगी। उन्होंने बताया राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज मीट 2022 में
चयन हेतु इससे पूर्व जिला व उसके बाद राज्य स्तर पर ट्रायल आयोजित हुए। इधर शिक्षिका की इस उपलब्धि पर अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।


शिक्षिका यशोदा काण्डपाल ने बताया कि फरवरी 2020 में पंचकूला हरियाणा में आयोजित पांच दिवसीय आल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उन्होंने प्रतिभाग कर हाई जम्प, ट्रिपल जम्प व 80 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक हासिल किए हैं। साथ ही बताया कि विद्यालय के बच्चों को भी वे ऊंची कूद, कबड्डी व टीटी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करवा चुकी हैं।