Almora- नगर पंचायत भिकियासैंण की अध्यक्ष व सुपरवाइजर को किया सम्मानित

editor1
1 Min Read

अल्मोड़ा, 08 मार्च 2022- international women’s day के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यापार मंडल संरक्षक लक्ष्मी दत्त नैनवाल ने नगर पंचायत भिकियासैण के अध्यक्ष अंबुली देवी एवं सुपरवाइजर गीता अन्य महिलाओं को सम्मानित किया।

new-modern

उन्होंने नगर पंचायत के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सुपरवाइजर गीता के कार्यों की सराहना की और लोगों से यह अपील की कि जिस प्रकार सुपरवाइजर गीता अकेले अपनी नौकरी को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ साथ अपनी लड़की का लालन-पालन स्वयं कर रही है ऐसे ही अन्य महिलाओं को भी सशक्त होने की आवश्यकता है।

कहा कि इन सभी कर्मचारियों ने कोविड-19 काल में बहुत संघर्ष किया है।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा अम्बुली देवी, ईओ अनुरुद्ध गौड़ , सामाजिक कार्यकर्ता देव गिरी, शिवानी, महेंद्र कपिल , जगदीश डंगवाल योगेश आदि सभी कर्मचारी व सभी पर्यावरण मित्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।