Uttarakhand फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में 6 व 7 मार्च को बारिश व बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में आज का मौसम साफ और सुहाना है। खिली खिली धूप के साथ गर्मी ने प्रवेश कर लिया है। लेकिन मौसम विभाग (Meteorological Department)…

उत्तराखंड में आज का मौसम साफ और सुहाना है। खिली खिली धूप के साथ गर्मी ने प्रवेश कर लिया है। लेकिन मौसम विभाग (Meteorological Department) ने राज्य में 6 व 7 मार्च को बारिश, बर्फबारी का अनुमान लगाया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। आठ मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क (Dry) रहेगा। वहीं दून में शुक्रवार को 27.2 डिग्री celcius अधिकतम तापमान रहा। जो सामान्य से 2 डिग्री celcius अधिक था।

न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। जो कि 11.6 degree Celsius के साथ एक डिग्री अधिक रहा।Metrological department के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 5 march व 8march को राज्य में दो ताजा पश्चिमी विछोभ से मौसम परिवर्तन की उम्मीद है।