Almora- ​वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती 7वीं बार चुने गए कुविवि के सीनेट सदस्य

editor1
1 Min Read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ​वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती 7वीं बार कुविवि के सीनेट सदस्य चुने गए है।
प्रथम चक्र की मतगणना में ही एडवोकेट केवल सती को कुमाऊं विश्वविद्यालय का सीनेट के सदस्य के लिए विजयी घोषित किया गया। सिनेट के इस चुनाव में केवल सती को सबसे अधिक मत मिले। केवल सती अभी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्यपरिषद के सदस्य भी हैं।

new-modern

शुक्रवार यानि आज 4 मार्च को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रशासनिक भवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सीनेट सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई ओर प्रथम चक्र की मतगणना में ही सती को वि​जयी घोषित कर दिया गया।

सीनेट सदस्य के चुनाव में विजय होने पर केवल सती ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सभी पंजीकृत स्नातक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सती ने कहा कि वह हमेशा विश्वविद्यालय के हितों के साथ ही छात्रों शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। उनके विजयी होने पर विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी है।