हत्या के आरोपी गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को हरियाणा सरकार ने दी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

हरियाणा। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बीच हत्या के आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी…

हरियाणा। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बीच हत्या के आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। बताया गया कि उन्हें खालिस्तान समर्थकों से जान का खतरा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से 7 फरवरी 2022 को 21 दिन की फरलो के लिए जेल से बाहर आए थे।

चुनाव से ठीक पूर्व राम रहीम को फरलो मिलने और विशेष सुरक्षा मिलने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।