uttarakhand breaking- दवा के धोखे में युवक ने खा लिया जहरीले पदार्थ, अस्पताल भर्ती

राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मिली सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक…

राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मिली सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ गटक लिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसके चलते पौड़ी निवासी युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल चिकित्सकों की तरफ से युवक की स्थिति को लेकर कुछ और सूचना नहीं दी गई है।


बता दे कि जब युवक की तबियत बिगड़ने लगी उसके बाद उसके दोस्त द्वारा SPS ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक बताया गया कि सोमवार सुबह गौरव पंवार पुत्र विनोद पंवार निवासी नीलकंठ, जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा दवा की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया।

धोखे में किए गए जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। युवक की तबीयत बिगड़ती देख दोस्त अमित रावत उसको SPS राजकीय अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।