रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की रैली में लगे ‘सेना भर्ती शुरू करो’ के नारे

उत्तर प्रदेश। इन दिनों उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक दलों की रैलियां आयोजित हो रही है। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी…

उत्तर प्रदेश। इन दिनों उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक दलों की रैलियां आयोजित हो रही है। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी की एक रैली में उपस्थित युवाओं ने रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में रोजगार की मांग उठाना शुरू कर दिया। इस घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि गोंडा जिले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे उसी बीच रैली से कुछ युवा सेना में भर्ती को लेकर ‘सेना भर्ती शुरू करो’ के नारे लगाने लगे। विरोध कर रहे युवाओं को शांत करने की कोशिश करते हुए राजनाथ सिंह कहते नजर आए ‘चिंता मत करो, होगी… होगी।’