Almora breaking – साढ़े तीन किलो की चरस के साथ एक आरोपी गिरफतार, दूसरा फरार

अल्मोड़ा, 10 फरवरी 2022- मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस ने साढ़े तीन किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार…

अल्मोड़ा, 10 फरवरी 2022- मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस ने साढ़े तीन किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार बीते दिवस 9 फरवरी को एसओजी अल्मोड़ा को मिली चरस तस्करी की सूचना पर सुश्री ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में एस.ओ.जी. द्वारा उड़नदस्ता टीम के साथ धौलगड़िया तिराहा मोरनौला के पास पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे 2 व्यक्तियों को पूछताछ एवं चैक किये जाने पर उक्त के कब्जे से 3.890 KG चरस बरामद हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20220210 WA0016


चैकिंग के दौरान नशा तस्कर मौका पाकर फरार हो गये, एसओजी टीम द्वारा पीछा कर एक व्यक्ति जगदीश भट्ट उम्र 38 वर्ष निवासी भटगांव पोo ताकुला, सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा को पकड़ लिया गया, जिसे गिरफ्तार कर थाना लगगड़ा में NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओशिन जोशी ने बाताया कि एसओजी टीम ने चरस तस्करी करने वाले को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से फरार अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में यह रहे मौजूद
1- Fst प्रभारी लमगड़ा श्री रघुवर दत्त भट्ट

  1. उ0नि0 देवेंद्र सिंह सामंत
  2. का0 प्रेम सिंह
  3. का0 दीपक खनका एसओजी
  4. का0 राजेश भट्ट एसओजी
  5. का0 दिनेश नगरकोटी एसओजी
  6. का0 संदीप सिंह एसओजी