shishu-mandir

Almora: हमारा संगठन हमारी सरकार, हम तीन मुख्यमंत्री बनाएं या 10, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read

अल्मोड़ा, 08 फरवरी 2022-अल्मोड़ा के दन्या में बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह महरा के समर्थन में चुनाव प्रचार को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा संगठन है और हमारी सरकार तीन मुख्य मंत्री बनाएं या 10 इससे किसी को क्या तकलीफ़ ‌हैं।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत गाहे बगाहे तीन मुख्य मंत्री बनाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी व्यक्ति की नहीं बल्कि विचार की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच महीने में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उनकी उर्जा प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी तो सीएम के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में है। कांग्रेस अभी तक यह तय ही नहीं कर पाई है।


राजनाथ ने कहा कि पुष्कर धामी को केवल फ्लावर ना समझें वह फ्लावर भी है फायर भी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि आज देश उस मुकाम पर है जो देश की सीमा पार जाकर भी सबक सिखा सकता है।


उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक के बाद सरकार ने जिस तरह सर्जिकल स्ट्राइक की उसके बाद सरकार के प्रति और विश्वास बढ़ा है। राजनाथ सिंह अल्मोड़ा के दन्या में जागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह महरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार ने शानदार काम किया है। तराई में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बन रहा है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। कहा कि आलवेदर रोड में 11 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। चीन सीमा तक देश सड़क बना चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वही करती है, 370 हटाने का वादा पूरा किया, और नागरिकता कानून डंके की चोट पर बनाया।

कहा कि गलवान घाटी में घुसपैठ का पुरजोर जबाब दिया।इस मौके पर दिल्ली के विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, प्रत्याशी मोहन सिंह महरा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि मौजूद रहे।

Almora:बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh हमारा संगठन हमारी सरकार, हम 3 सीएम बनाएं या 10@uttra News