अनशन पर बैठे आल्पस कर्मियों को पुलिस ने उठाया

नवे दिन भी आंदोलन जारी अल्मोड़ा। नगर के पातालदेवी स्थित आल्पस फार्मास्युटिकल लिमिटेड के कर्मचारियों का अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन नवे…


नवे दिन भी आंदोलन जारी

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


अल्मोड़ा। नगर के पातालदेवी स्थित आल्पस फार्मास्युटिकल लिमिटेड के कर्मचारियों का अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन नवे दिन भी जारी रहा।
अनशन पर बैठे बलवंत सिंह बिष्ट और महेन्द्र सिंह बिष्ट के स्वास्थ्य मे गिरावट आने के बाद पुलिस द्वारा उन्हे उठाकर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस बल को अनशनकारियों को उठाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद अनशन को जारी रखते हुए हेम चंद्र गुरूरानी और देवकीनंदन पाण्डे आमरण अनशन पर बैठ गये। इस मौके पर कर्मचारियों ने शासन प्रशासन उनकी मांगो के प्रति उपेक्षित रवैया अपनाने का आरोप लगाया। प्रशासन द्वारा जबरन अस्पताल भर्ती कराये गये बलवंत सिंह बिष्ट और महेन्द्र सिंह बिष्ट ने प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए दुबारा से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
इधर आमरण अनशन कर रहे ​कर्मियों के समर्थन में आल्पस के कर्मचारी विनोद पाटनी,महेन्द्र सिंह, राजू गिरी, कौस्तुब तिवारी, देवेन्द्र किरौला, कुन्दन भोज, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, ​गीता बिष्ट, किरन साह, नीमा रौतेला, माया पुनेठा, अशोक साह,अंजू बिष्ट आदि चौघानपाटा गांधी पार्क में डटे रहे।