Uttarakhand election 2022 – अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने 4 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा

अल्मोड़ा, 20 जनवरी 2022 – Uttarakhand election 2022- 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसमें अल्मोड़ा लोकसभा…

अल्मोड़ा, 20 जनवरी 2022

Uttarakhand election 2022- 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसमें अल्मोड़ा लोकसभा से ही भाजपा ने अपने 4 सिंटिंग विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष रहे अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान भी शामिल हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस बार कई सिटिंग विधायकों के टिकट कटने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में थी जो सही साबित हुई है। अल्मोड़ा से विधायक रहे और डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को टिकट दिया गया है। इसी तरह अल्मोड़ा जिले के ही द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी का टिकट काट दिया गया है। महेश पिछले चुनावों में सबसे अधिक मतों से जीते थे।

उनके स्थान पर रानीखेत के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह शही को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट विधान सभा से मीना गंगोला का टिकट काट फकीर राम टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है तो बागेश्वर जिले के कपकोट से पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल का टिकट काट सुरेश गड़िया को टिकट दिया गया है।


बताते चले कि 2017 के विधानसभा चुनावों में लोकसभा क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को केवल 3 सीटें रानीखेत, जागेश्वर और अल्मोड़ा ही जीत मिली थी जबकि 11 सीटें अकेले भाजपा ने जीती थीं।