बड़ी खबर- किशोर उपाध्याय की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हुई मुलाकात, यह है अपडेट

कांग्रेस के कददावर नेताओं में शुमार किशोर उपाध्याय को लेकर अटकलबाजियों के दौर के बीच एक अहम खबर सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार खबर…

कांग्रेस के कददावर नेताओं में शुमार किशोर उपाध्याय को लेकर अटकलबाजियों के दौर के बीच एक अहम खबर सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार खबर यह है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से किशोर उपाध्याय की मुलाकात हो गयी है। सोनिया गांधी से मुलाकात में शिकवे शिकायतों के बीच किशोर उपाध्याय ने उन्हे भरोसा दिलाया कि वह कांग्रेस के सिपाही है और कांग्रेस छोड़कर कही नही जा रहे है। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Breaking- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) के निष्कासन पर यह बोले मुख्यमंत्री धामी


गौरतलब है कि लंबे समय से किशोर उपाध्याय के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर कयास लगते रहे हैं। लेकिन ना तो किशोर भाजपा में गये और ना ही यह कयास बंद हुए। हालांकि किशोर के समर्थक इसे विरोधियों की साजिश बताते है। लेकिन बार—बार इन कयासों को हवा जरूर मिलती रही। इस बीच किशोर उपाध्याय के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आवास से निकलने की बात सामने आयी तो ​फिर से इन कयासो को और ज्यादा बल मिला। इसके बाद एक घटनाक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था।

Sad News- पद्म विभूषण कथक सम्राट बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का निधन

इसके बाद से एक बार फिर किशोर के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी।
और इन सबके बीच कांग्रेस की चुनाव अभियान के प्रबंधन और समन्वय के लिए नियुक्त किए गये वरिष्ठ पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने मोर्चा संभाला और उन्होंने किशोर उपाध्याय से बात की। उन्होंने किशोर से हुई बातचीत को पार्टी आलाकमान तक पहुंचाया और फिर किशोर उपाध्याय की सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बैठक करवाई।

Breaking news- कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) मंत्रीमंडल और भाजपा से निष्कासित


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मुलाकात में किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह कांग्रेस नही छोड़ रहे है। किशोर के द्वारा दिये गये सुझावों और आपत्तियों को भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सकारात्मक रूप से लिये जाने की बात कही। सूत्रो के अनुसार किशोर को टिहरी से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने पर भी सहमति बन गयी हैं।