update-Bulli Bai App प्रकरण में उत्तराखंड से दूसरी गिरफ्तारी, अब यहां से युवक हुआ गिरफ्तार

Bulli Bai app को लेकर पिछले दिनों से जमकर विवाद चल रहा है। इस ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का इस्तेमाल करके उनकी…

Bulli Bai app को लेकर पिछले दिनों से जमकर विवाद चल रहा है। इस ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का इस्तेमाल करके उनकी बोली लगाई जा रही थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Buli Bai app में मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों के साथ हो रहा है ये काम,खड़ा हुआ विवाद

जबसे यह मामला सामने आया तब से ही इसको लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी और अब इसमें लगातार गिरफ्तारियां की हो रही है। जहां कल इस पूरे प्रकरण की मास्टरमाइंड लड़की को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया, तो वही इस मामले में अब उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी हुई है।


मुंबई पुलिस द्वारा Bulli Bai App प्रकरण को लेकर उत्तराखंड में लगातार रेड की जा रही है। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस के द्वारा पहले रुद्रपुर से एक महिला की गिरफ्तारी की गई और अब कोटद्वार से 21 वर्षीय एक युवक की गिरफ्तारी की गई है। इस युवक का नाम मयंक रावत बताया जा रहा है और यह दिल्ली से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।


मयंक पिछले कुछ दिनों से कोटद्वार में ही रह रहा था। वह छुट्टियों में घर आया था और यहीं से ऑनलाइन क्लासेस ले रहा था। मुंबई पुलिस के द्वारा रुद्रपुर से गिरफ्तार की गई युवती और कोटद्वार से गिरफ्तार किए गए युवक को रिमांड में ले लिया गया है और इन्हें लेकर मुंबई चली गई है। इन दोनों के साथ-साथ पुलिस के द्वारा एक युवक को बेंगलुरु से भी गिरफ्तार किया गया है।