Buli Bai app में मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों के साथ हो रहा है ये काम,खड़ा हुआ विवाद

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

देश भर में Bulli Bai app की वजह से बवाल मचा हुआ है। इस एप के जरिए कुछ ऐसे काम हो रहे है जिस। वजह से मुस्लिम महिलाओं के साथ साथ कई लोग इसके खिलाफ गुस्सा प्रकट कर रहे है। इस पूरे विवाद पर अब राजनीति की भी एंट्री हो गई है। तो चलिए जानते है क्या है ये पूरा विवाद।

new-modern

Nainital breaking- अब फिर भाजपा में शामिल हुए हेम आर्य


Bulli Bai एक app है जिसके जरिए मुस्लिम महिलाओं को तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ हो रही थी। इतना ही इस app में मुस्लिम महिलाओं का सौदा हो रहा था। इस एप को github के जरिए बनाया गया था। जब इस पर बवाल मचा तो github के द्वारा user को ब्लॉक कर दिया गया है। चलिए जानते है कैसे हुआ इस पूरे मामले का खुलासा।

Indian railway ने दी यात्रियों को खुशखबरी, अब बिना टिकट कैंसिल किए बदले यात्रा की तारीख, यहां जानिए कैसे


Bulli Bai app पर चल रहे है फ्रॉड का खुलासा तब हुआ जब app पर एक महिला पत्रकार की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ हुई और महिला पत्रकार को निशाना बनाया गया। इसके बाद से महिला पत्रकार ने ट्वीट किया कि, “उनकी photos को अवैध तरीके से इस्तेमाल करके उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही उस पत्रकार ने लिखा की मुस्लिम महिलाओं को डर और घृणा के साथ नए साल की शुरुआत करनी पड़ी।


इस पूरे मसले पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि Bulli Bai app user को ब्लॉक किया गया है github के यूजर को खुद ब्लॉक कर दिया है। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।