Pithoragarh- बूथ नगर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। आगामी 3 जनवरी 2022 को कांग्रेस पार्टी के बूथ नगर सम्मेलन को लेकर शनिवार को एक तैयारी बैठक जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में नगर अध्यक्ष पवन माहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन में पहुंचने वाले बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों के साथ होने वाली चर्चा पर विमर्श हुआ।

new-modern

नगर अध्यक्ष माहरा ने कहा कि 2022 का आम चुनाव कांग्रेस के पक्ष में होगा। नगर सम्मेलन में इसके लिए रूपरेखा बनाई जाएगी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी और प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश पंत ने कहा कि पार्टी ने सम्मेलन को सफल बनाने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। और नगर में बूथों के जरिए कांग्रेस भारी जीत दर्ज करेगी।

बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी, खीमराज जोशी, जिला प्रवक्ता दीनू तिवारी, नीरज जोशी, प्रदीप थापा, नितेश कुमार, जितेंद्र जोशी, अजय कुरैशी, विवेक पंत, अंकित आदि उपस्थित थे।