Pithoragarh-खाई से बरामद हुए दो मजदूरों के शव,इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। नेपाल निवासी दो मजदूरों की जिले के कनालीछीना क्षेत्र में मौत हो गई। दोनों के शव सड़क से नीचे खाई से बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि नशे की हालत में दोनों खाई में गिरे होंगे।

new-modern


कनालीछीना के नजदीक गुडौली गांव में कुछ अन्य मजदूरों के साथ रह रहे नेपाल निवासी जय सिंह और प्रकाश मजदूरी करते थे। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को दोनों कनालीछीना बाजार गए, लेकिन दोनों मंगलवार सुबह तक गुड़ौली में अपने आवास पर नहीं लौटे।

इस पर उनके साथी अन्य मजदूरों ने ढूंढ खोज शुरू की। जिस पर कनालीछीना थाने से करीब 4-5 सौ मीटर आगे गुडौली पुल के पास सड़क किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। उसी के नजदीक शराब की एक बोतल भी पड़ी मिली।

शक होने पर मजदूरों ने खाई में देखा तो चप्पल नजर आईं। इस कुछ मजदूर और ग्रामीण सड़क से नीचे उतरे तो दोनों के शव में पड़े मिले। इस घटना से सनसनी फ़ैल गई।


बहरहाल ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र पांडेय ने मामले की सूचना थाना कलालीछीना को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए।

पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। वहीं क्षेत्रवासियों के अनुसार मृतक दोनों मजदूरों को सोमवार शाम नशे की हालत में देखा गया था। माना जा रहा है कि नशे की हालत में ही मजदूर खाई में गिर गए होंगे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।