Almora:: कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट ने किया कार्यकारिणी विस्तार,18 पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

congress sewa dal almora अल्मोड़ा, 27 दिसंबर 2021- कांग्रेस सेवादल के अल्मोड़ा के मुख्य संगठक व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी का…

congress sewa dal almora

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा, 27 दिसंबर 2021- कांग्रेस सेवादल के अल्मोड़ा के मुख्य संगठक व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी के दल दिवस के मौके पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदार दी गई। इसमें 18 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।


मुख्य अतिथि अतिरिक्त प्रदेश सगठक परितोष जोशी की मौजूदगी में प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल ने ध्वज वंदन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। ध्वज प्रतिज्ञा शपथ के साथ जिला मुख्य संगठक महेंद्र सिंह बिष्ट और महिला संगठक मंजू कांडपाल ने संगठन के विस्तार की कार्यवाही की। इसके तहत हेम आर्या को अल्मोड़ा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया।


नवीन बिष्ट को नगर अध्यक्ष,भगवत अधिकारी, दिनेश जोशी,नंदन बिष्ट व हेम पांडे को जिला संगठक, शिवराज बिष्ट को ब्लाँक संगठक , कृष्णा सिंह लटवाल को जिला प्रवक्ता, कमलेश तिवारी शहर प्रवक्ता, रवीन्द्र नाथ व आनंद सिंह कनवाल को ब्लाँक संगठक, संदीप बिष्ट यंग ब्रिगेड हवालबाग अध्यक्ष,रोहन कुमार ‌यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष, नाजिर अली अध्यक्ष।

अल्प संख्यक,नवल सिंह रावत विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर, जीवन सिंह बिष्ट ब्लाँक संगठक लमगड़ा,दीपक बोरा ब्लाँक अध्यक्ष ताकुला और राजू नेगी को ब्लाँक अध्यक्ष भैसियाछाना की जिम्मेदारी दी है। मुख्य संगठक महेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।