पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तरा न्यूज डेस्क

new-modern


बाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जार्ज फर्नाडिस का लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अल्जाइमर नामक बीमारी से पीड़ित थे।
जून 1930 को कर्नाटक में जन्मे जार्ज ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। श्रमिक नेता के रूप में अपने राजनैतिक जीवन की शुरूवात करने वाले जार्ज ने श्रमिकों के हितों के काफी लड़ाईया लड़़ी। 1974 में उनके नेतृत्व में अभूतपूर्व रेल हड़ताल हुई। इससे वह एक श्रमिक नेता के रूप में उभरे। 1975 के आपातकाल का उन्होने खुलकर विरोध किया और इस कारण वह खुफिया एजेंसियों के निशाने पर थे। उन्होने गिरफ्तारी से बचने के लिये पगड़ी पहनकर सिख का वेश धारण कर लिया था। लेेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये। आपातकाल खत्म होने के बाद उन्होेने
1977 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए ही रिकार्ड मतो से जीता। वह मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इसके बाद आई जनता पार्टी की सरकार में उन्हे उद्योग मंत्री बनाया गया। जनता पार्टी के विगठन के बाद फर्नांडिस ने समता पार्टी बनाई । फर्नांडिस ने अलग अलग समय में उद्योग, रेल और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। कारगिल में पाकिस्तान सेना की घुसपैठ उन्ही के रक्षा मंत्री कार्यकाल में हुई इस वजह से उस समय वह विपक्षी दलों के निशाने पर भी रहे।
फर्नांडिस 10 भाषाओं के जानकार थे, वह हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, कन्नड़, उर्दू, मलयाली, तुलु, कोंकणी और लैटिन भाषा के अच्छे जानकार थे। अपनी बीमारी के कारण वह लंबे अरसे से सार्वजनिक जीवन से दूर थे।