uttarakhand के Brij Mohan Sharma को मिला अंतराष्ट्रीय अवार्ड,जानिए कौन है ये वैज्ञानिक

उत्तराखंड के लोग खेल से लेकर विज्ञान और रक्षा के क्षेत्र तक में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। देश को…

उत्तराखंड के लोग खेल से लेकर विज्ञान और रक्षा के क्षेत्र तक में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। देश को गौरवान्वित करने वाले उत्तराखंडियों की सूची में उत्तराखंड के एक वैज्ञानिक Dr Brij Mohan Sharma का नाम भी सम्मिलित हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डॉ बृजमोहन शर्मा को सोशल इनोवेटर अवार्ड ऑफ द ईयर 2021 से नवाजा गया है। स्पेक्स यानी कि सोसाइटी ऑफ पॉल्युशन एंड एनवायरनमेंट कंजर्वेशन साइंटिस्ट के सचिव Dr Brij Mohan Sharma को मलेशिया की संस्था ASIA तथा RULA ने इस पुरस्कार से नवाजा है। इस पुरस्कार के संबंध में टाइम्स ऑफ लंदन में भी खबर प्रकाशित हुई है।

कौन है Dr Brij Mohan Sharma


Dr Brij Mohan Sharma पर्यावरण के लिए लंबे समय से काम कर रहे है। उन्होंने साल 1990 में अपने जेब से रुपये लगाकर जल परीक्षण अभियान शुरू किया था। इसके बाद साल 1996 में खाद्य मिलावट परीक्षण भी शुरू किया। पानी की गुणवत्ता पर इनकी एक रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई जिसपर बवाल भी मचा।

ये मामला मानवाधिकार आयोग तक भी पहुंच था। और इसका कारण ये था कि जल संस्थान ठेकेदारों को 23 लाख रुपये सिर्फ इस बात के दे रहा था कि पानी की गुणवत्ता अच्छी हो लेकिन इसके बावजूद भी देहरादून में शुद्ध पानी नही आ रहा था। हालांकि तब जल संस्थान के द्वारा इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया गया था। इसके साथ ही डॉ ब्रज मोहन शर्मा ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के भी काम कर रहे है।


इसके साथ ही 2013 में डॉ शर्मा ने जलवायु परिवर्तन और रोजगार सृजन और ऊर्जा बचत था पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान में 327 गांवों में LED बल्ब लगवाए। 2020- 2021 में इनके द्वारा डोईवाला में डॉ शर्मा के द्वारा 2 लाख 10 हजार फलदार वृक्ष लगवाए नए। और अपने ऐसे ही कई सराहनीय कामों की वजह से डॉ शर्मा को आज इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।