विधानसभा चुनाव नैनीताल विधानसभा : भाजपा से जानकी लोहिया ने की दावेदारी

नैनीताल। उत्तराखंड में 2022 फरवरी मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा कांग्रेस हो आम आदमी पार्टी से उम्मीदवारों द्वारा दावेदारी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

नैनीताल। उत्तराखंड में 2022 फरवरी मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा कांग्रेस हो आम आदमी पार्टी से उम्मीदवारों द्वारा दावेदारी भी पेश की जा रही है वही नैनीताल विधानसभा सीट से भी मोहन पाल,दिनेश आर्य,अंबा आर्य,कमला आर्य,समीर आर्य के बाद शुक्रवार को जानकी लोहिया द्वारा भी टिकट के लिए दावेदारी कर दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जानकी लोहिया ने बताया कि 2012 से वे भाजपा की सक्रिय सदस्य तथा वर्तमान में भीमताल मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए वे नैनीताल विधानसभा से महिला प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। और महिलाओं को रोजगार से जोड़ना तथा पलायन पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।