नैनीताल – विधानसभा से भाजपा के समीर आर्य ने की दावेदारी

हिमानी बोहरा नैनीताल। उत्तराखंड में 2022 फरवरी मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा कांग्रेस हो आम आदमी पार्टी से उम्मीदवारों…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हिमानी बोहरा

नैनीताल। उत्तराखंड में 2022 फरवरी मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा कांग्रेस हो आम आदमी पार्टी से उम्मीदवारों द्वारा दावेदारी भी पेश की जा रही है वही नैनीताल विधानसभा सीट से भी मोहन पाल,दिनेश आर्य,अंबा आर्य,कमला आर्य,जानकी लोहिया,के बाद युवा उम्मीदवार समीर आर्य द्वारा भी टिकट के लिए दावेदारी कर दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गुरुवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए समीर आर्य ने कहा कि बीते 22 वर्षों से वे लगातार भाजपा में बूथ अध्यक्ष नगर अध्यक्ष तथा 2012 में प्रदेश मंत्री व तीन बार प्रदेश महामंत्री के पदों में रह चुके है।तथा वर्तमान में भीमताल विधानसभा प्रभारी का दायित्व संभाल रहे हैं। और उनके द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के लिए नैनीताल सीट से दावेदारी की जा रही है। अगर पार्टी उनको टिकट देती है। तो वे जनता के बीच भाजपा के विकास के मुद्दों को लेकर जायंगे और एक बार फिर से नैनीताल सीट पर भाजपा का झंडा लहराएंगे।

वही बीते दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पिता पुत्र ने अनुसूचित समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ लोगों को ठगने का काम किया है और अब जनता 2022 विधानसभा चुनाव में इसका जवाब पिता पुत्र को देने जा रही है।