Pithoragarh – विधानसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा के चुनावी रथ रवाना

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने चुनावी रथों को हरी झंडी दिखाई।


रथ के संयोजक और जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने बताया कि ये चुनावी रथ हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा विधायकों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।


रथों को हरी झंडी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट, नगरपालिका पिथौरागढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत तथा विधायक चंद्रा पंत ने दिखाई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह वल्दिया, गोविंद महर, गजेंद्र राणा, राजेश शर्मा, सुभाष जोशी, महेश पाठक, डीएन भट्ट, मनोज मेहता, गीता पंत प्रमिला बोरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।