Breaking : उत्तराखंड बीजेपी के बड़े नेता Harbans Kapoor का निधन

उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के लिये एक बुरी खबर आई है। बीजेपी के वरिष्ठ ही नही वरिष्ठतम विधायक और पार्टी…

उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के लिये एक बुरी खबर आई है। बीजेपी के वरिष्ठ ही नही वरिष्ठतम विधायक और पार्टी के बड़े चेहरों में से एक Harbans Kapoor का आज निधन हो गया है।

उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठतम विधायक थे Harbans Kapoor

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हरबंस कपूर 75 वर्ष के थे। Harbans Kapoor कपूर उत्तराखंड बीजेपी के कुछ बड़े विधायकों में से थे। उनका एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा था। उन्होंने उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी की थी। वे यूपी विधानसभा मैं विधायक भी रहे थे।

Almora- 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत


हरबंस कपूर का जन्म 7 जनवरी 1946 को उस समय के नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस बन्नू और इस वक्त के खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान में हुआ था।

1989 से लगातार चुनाव जीते Harbans Kapoor

वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे थे। उन्होंने अपना पहला चुनाव देहरादून से 1985 में लड़ा था। जिसमें वह कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट से हार गए थे। लेकिन इसके बाद 1989 में वह फिर चुनाव लड़े और इस बार उन्हें जीत हासिल हुई और तब से लेकर 2017 तक हरबंस कपूर लगातार चुनाव जीतते रहे। हरबंस कपूर 2007 से लेकर 2012 तक उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।