Almora – गोपाल सिंह चौहान बने जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस के चुनाव अभियान सहयोगी

अल्मोड़ा, 12 दिसंबर 2021 जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जागेश्वर विधानसभा चुनाव में चुनाव…

अल्मोड़ा, 12 दिसंबर 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जागेश्वर विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान सहयोगी बनाया गया है। उनके साथ ही गीता मेहरा, भूपेन्द्र भोज,राजेश अधिकारी और महेन्द्र सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा विधानसभा का सहयोगी नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने इसके लिये पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धन्यवाद अदा करते हुए दिये गई जिम्मेदरी करो निष्ठापूर्वक एवं मेहनत से पूरा करने की बात कही हैं।

Pithoragarh- बूथ नगर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की चर्चा


कांग्रेस चुनाव अभियान 2022 के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कह है विधानसभावार नियुक्त किये गये चुनाव अभियान सहयोगी अपनी तथ्यात्मक सहयोगी की भूमिका अदा करेंगे और एकजुटता के दम पर ही कांगंस सत्ता में आयेगी।

Gopal Singh Chauhan appointed Congress election campaign partner in Jageshwar Assembly


जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि अभियान समिति के संयोजक के तौर पर निष्पक्ष भाव से काम करने की इच्छा रखने वाले लोग पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से सम्पर्क कर सकते हैं। बताया कि प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 70
पूर्णकालिक कार्यकर्ता और 70 सहायक पूर्णकालिक कार्यकर्ता नियु​क्त किये जायेंगे।

बूथ प्रभारी लगमड़ा विकासखण्ड एवं जागेश्वर विधानसभा के सदस्यता अभियान प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव गीता मेहरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेंद्र भोज, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह अधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसम्पर्क महाअभियान को क्रियान्वन करने के लिये विस्तृत जानकारी और दिशा निर्देश दिये गये हैं।